Agniveer Vayu Admit Card 2023: वायुसेना भर्ती के लिए अग्निवीर वायु एग्जाम डेट और सिटी जारी, agnipathvayu.cdac.in पर एडमिट कार्ड जल्द

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 6, 2023, 04:26 PM IST

IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर वायु प्रवेश पत्र 2023 आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in की मदद से जल्द रिलीज किए जाने की संभावना है। इससे पहले एयरफोर्स अग्निवीर वायु को लेकर एग्जाम डेट और सिटी यानी परीक्षा शहर का बड़ा अपडेट सामने आया है।

Indian Air Force Agniveer Vayu 2023 Admit Card: भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए IAF अग्निवीर वायु 2023 एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी जारी किया जा चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in की मदद से चेक किया जा सकता है। आईएएफ वायु एडमिट कार्ड 2023 को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के समय से 24 से 48 घंटे पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार एग्जाम डेट और सिटी को फिलहाल जाकर चेक कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां पर भी दिया गया है।

Indian Air Force Agniveer Vayu Admit Card 2023

अग्निवीर वायु प्रवेश पत्र 2023

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु परीक्षा 2023 आयोजित करेगी। यह चरण 1 2023 है जो ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। अग्निवीरवायु के एडमिट कार्ड को भी जल्द ही जारी किया जाएगा और एक बार जारी हो जाने के बाद, डायरेक्ट लिंक और आवेदन करने के स्टेप्स यहां अपडेट किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की डेट और शहर का प्रिंट डाउनलोड कर लें। इसी तरह प्रवेश पत्र के लिए भी इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

End of Feed