दो साल बाद JEE CUET और NEET का होगा एक ही एग्जाम, UGC अध्यक्ष की बड़ी घोषणा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 16, 2023, 12:02 AM IST

CUET, JEE and NEET one Exam: यूजीसी के अध्यक्ष ने एक खास बातचीत में यह बात साझा की है कि सीयूईटी, जेईई और एनईईटी परीक्षाओं का आपस में विलय किया जाने वाला है। इसकी घोषणा कम से कम 2 साल पहले की जाएगी। अभी तक सीयूईटी यूजी का रजिस्ट्रेशन चल रहा है।

CUET, JEE and NEET Merge Exam: यूजीसी के अनुसार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी इस साल एक दिन में दो के बजाय तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा। जेईई और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के साथ इसके विलय की योजना कम से कम दो साल पहले घोषित होगी। अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) यह सुनिश्चित करने को तैयार हैं कि सीयूईटी-यूजी का दूसरा वर्जन किसी भी गड़बड़ी से मुक्त हो।

CUET JEE and NEET Merger

CUET JEE और NEET का होगा एक एग्जाम

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, 'बीते साल छात्रों के अनुभव के संबंध में, मैं मानता हूं कि कुछ केंद्रों में गड़बड़ियां देखने को मिली थीं और इस साल हम छात्रों के अनुभवों से संबंधित सभी मुद्दों का ध्यान रख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार छात्रों को केवल परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में सुविधा रहे।'

End of Feed