NEET के बाद अब मध्य प्रदेश की भर्ती परीक्षा पर बवाल, आखिर क्यों रद्द करना पड़ा एग्जाम? अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को राजधानी भोपाल के एक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ।

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर के युवाओं का विरोध प्रदर्शन अभी थमा भी नहीं था कि एक और बड़ी भर्ती परीक्षा विवादों में आ गई। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को राजधानी भोपाल के एक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ।

Exam Leak

मध्य प्रदेश की भर्ती परीक्षा पर बवाल (फोटो साभार: AI)

क्यों हुआ हंगामा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भोपाल के मित्तल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर तकनीकी कारणों से दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी घंटों इंतजार करते रहे कि शायद देर-सबेर समस्या का समाधान हो जाए, लेकिन परीक्षा स्थगित कर दी गई। जिसको लेकर नाराज अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

End of Feed