एमपी के पैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर तक दाखिले, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवम्बर 2026 के पूर्व पूर्ण की जाए।

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवम्बर के पूर्व करें पूर्ण

रामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवम्बर के पूर्व करें पूर्ण

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवम्बर 2026 के पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

End of Feed