JEE फेल होने पर टूटा सपना! 400 कंपनियों से रिजेक्ट होने के बाद फिर कैसे मिली Google में नौकरी ?

जेईई फेल लड़के को लगता था IIT JEE का पेपर क्लीयर कर जिंदगी में सबकुछ बदल जाएगा। चलिये बात करते हैं जेईई को छोड़कर गूगल के साथ काम करने वाले इस लड़के के बारे में...

Abhijay Arora success story : एक भारतीय लड़के का JEE में फेल होने से लेकर YouTube में प्रोडक्ट मैनेजर बनने तक का सफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। YouTube में अब प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे अभिजय अरोड़ा की कहानी लाखों युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। दूसरे छात्रों की तरह इस लड़के ने भी कई साल बड़े एग्जाम की तैयारी की और उसने लगता था कि IIT JEE का पेपर क्लीयर कर जिंदगी में सबकुछ बदल जाएगा। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो वाकई एक कहानी बन गया। चलिये बात करते हैं जेईई को छोड़कर गूगल के साथ काम करने वाले इस लड़के के बारे में...

Abhijay Arora Success Story

Abhijay Arora success story

खूब वायरल हो रही ये कहानी

ये कहानी इन दिनों 'Humans of Bombay' पर पर आने के (abhijay arora) बाद खूब शेयर की जा रही है। कई दूसरे छात्रों की तरह अरोड़ा भी एक पेपर की तैयारी कर रहे थे। मां ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को अकेले ही पाला पोसा। उनकी पढ़ाई-लिखाई में पूरा साथ देती थीं। बेटा जब JEE की तैयारी कर रहा था तो वो सुबह 4 बजे उठकर चाय बनाती थीं ताकि बेटा जागकर पढ़ाई कर सके।

End of Feed