JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Release Date: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेंस अप्रैल 2026 सेशन 2 की आंसर-की आज, 11 अप्रैल को जारी होने की प्रबल संभावना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार JEE Mains 2026 Website jeemain.nta.nic.in पर से इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main April Session 2026 की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का भी मौका रहेगा। जो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर निर्धारित शुल्क देकर ऐस कर सकेंगे। जानें आपत्ति करने की क्या है फीस, कैसे चेक करेंगे आंसर की
JEE Mains 2026 Answer Key Pdf जारी होने के बाद हो सकता है कुछ लोगों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने की जरूरत महसूस लगे, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आपको प्रति सवाल 200 शुल्क आनलाइन जमा करने होंगे। लेकिन ध्यान रहे, आपत्ति सभी स्वीकार्य की जाएगी जब आप वैध सबूत भी अपलोड करेंगे।
JEE Main Answer Key 2026 How to Check Online, देखें आंसर की देखने का तरीका
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर News & Events के नीचे देखें
- अब इस लिंक पर क्लिक करें - Final Answer Keys for JEE (Main) – 2026 [Session-2]....
- एक पीडीएफ खुलेगी, जिसे आप बिना क्रेडेंशियल चेक कर सकेंगे।

एनटीए आज जारी करेगी जेईई मेंस की आंसर की
JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Release Time
ये आंसर की किस समय जारी होगी, अभी इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन शाम तक आने की उम्मीद है। अगर आप आंसर की से संतुष्ट नहीं हुए तो आपत्ति करें, जानें क्या है तरीका
JEE आंसर-की PDF पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- 'JEE Main 2026 आंसर-की आपत्ति विंडो लिंक' पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
- जिन प्रश्नों पर आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
- अपने उत्तर और संबंधित सहायक दस्तावेजों की PDF अपलोड करें।
- आंसर-की आपत्ति विंडो का शुल्क जमा करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- JEE Main 2026 की आंसर-की PDF को सेव करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
JEE Main अप्रैल सत्र की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
