Aaj ka Itihas: देश को मिला था पहला एयरक्राफ्ट करियर शिप INS Vikrant, जानें 4 मार्च को और क्या हुआ था खास

Aaj ka Itihas 4 March History (आज का इतिहास): 1801 में आज ही के दिन थॉमस जेफरसन वाशिंगटन, डीसी में शपथ लेने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। वहीं, 4 मार्च 1861 को अब्राहम लिंकन को 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। ये तारीख भारत के लिए भी बेहद खास है।

Aaj ka Itihas 4 March History (आज का इतिहास): इतिहास अपने अंदर दुनियाभर में घटित सभी अहम घटनाओं को समेटे हुए है। 4 मार्च का इतिहास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। 1801 में आज ही के दिन थॉमस जेफरसन वाशिंगटन, डीसी में शपथ लेने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। वहीं, 4 मार्च 1861 को अब्राहम लिंकन को 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। ये तारीख भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि 1961 में आज ही के दिन भारतीयन नौसेना को पहला विमानवाहक पोत INS विक्रांत मिला था।

Aaj ka Itihas

Aaj ka Itihas

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने हरक्यूलिस नाम का एक विमानवाहक पोत तैयार किया। 12 साल बाद यानी 1957 में इसे भारत को बेच दिया गया। 4 मार्च 1961 को ये पोत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ, जिसे आज INS विक्रांत के नाम से जाना जाता है। इसे भारत के बाहुबली के तौर पर जाना जाता है। 1965 और 1971 के युद्ध में विक्रांत पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुआ था।

End of Feed