AAI Exam Date 2026: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

AAI Exam 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाना है।

AAI Exam Date 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीख जारी कर दी है। इसमें अलग-अलग पोस्ट कोड, पदों के नाम और CBT की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर देखी जा सकती है।

AAI Exam Date 2026

AAI परीक्षा का शेड्यूल जारी

AAI की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 और 26 अक्टूबर 2026 को होगी। उम्मीदवार अपने पोस्ट कोड के हिसाब से परीक्षा की तारीख नोटिस में चेक कर सकते हैं:

End of Feed