How to apply for kendriya vidyalaya Schoool: देश में शिक्षा की राह आसान करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 57 नये केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने के लिए आज 1 अक्टूबर बुधवार को मंजूरी दे दी है। इससे 86 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 57 नये केंद्रीय विद्यालयों में से सात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और शेष राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित किए जाएंगे। नव स्वीकृत 20 केंद्रीय विद्यालयों को ऐसे जिलों में खोलने का प्रस्ताव है, जहां केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण संख्या के बावजूद वर्तमान में कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। जानें अभी देशभर में कितने हैं केंद्रीय विद्यालय? इनमें कैसे होता है एडमिशन
शिक्षा की राह हुई आसान, देश में खुलेंगे 57 नये केंद्रीय विद्यालय, जानें कैसे मिलता है एडमिशन
इन 57 नये केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2026-27 तक नौ वर्षों की अवधि में कुल 5862.55 करोड़ रुपये की धनराशि की अनुमानित आवश्यकता है। इसमें 2585.52 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय घटक और 3277.03 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है।
बालवाटिकाएं भी शामिल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के लिए अनुकरणीय स्कूलों के रूप में, पहली बार, इन 57 केवी को बालवाटिकाओं - तीन साल के आधारभूत चरण (प्री-प्राइमरी) के साथ मंजूरी दी गई है।
अभी कितने हैं केंद्रीय विद्यालय
वर्तमान में कुल 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें तीन विदेश स्थित - मास्को, काठमांडू और तेहरान - शामिल हैं। इनमें कुल नामांकित छात्र लगभग 13.62 लाख हैं।
दिसंबर 2024 में स्वीकृत 85 केंद्रीय विद्यालयों के साथ आगे बढ़ते हुए, इस प्रस्ताव में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जा रहा है। इन 57 केंद्रीय विद्यालयों में से 20 ऐसे जिलों में खोले जाने का प्रस्ताव है, जहां केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण संख्या के बावजूद वर्तमान में कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है।
इसके अलावा, आकांक्षी जिलों में 14 केंद्रीय विद्यालय, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में चार केवी तथा पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पांच केवी प्रस्तावित हैं।
केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है एडमिशन, kendriya vidyalaya mein pravesh kaise milta hai
आवेदन फॉर्म भरना: केवीएस हर साल आवेदन पत्र (Kendriya Vidyalaya Admission Form) जारी करता है, जिसे तय समय पर भरना होता है। ये ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से हो सकता है, अगर ऑनलाइन है तो आधिकारिक साइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा, अगर ऑफलाइन है तो स्कूल में जाकर आवेदन पत्र देना पड़ सकता है। सामान्यत: कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।
पहली कक्षा के लिए प्रवेश: कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आमतौर पर लॉटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि सीटें सीमित होती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और लॉटरी की जानकारी वेबसाइट पर आती है, बकायदा लॉटरी का रिजल्ट जारी किया जाता है।
अन्य कक्षाओं में प्रवेश: दूसरी से बारहवीं कक्षा तक के लिए प्रवेश तब होता है जब स्कूल में खाली सीटें उपलब्ध हों। ऐसे मामलों में छात्र के पिछले स्कूल से टांसफर सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराना पड़ता है।
आवश्यक दस्तावेज: जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का मार्कशीट, माता-पिता की सेवा संबंधी प्रमाण पत्र (यदि सरकारी कर्मचारी हों), निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ध्यान रहे, केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए दस्तावेजों की तैयारी अच्छी होनी चाहिए।
सूचना एवं नोटिफिकेशन: प्रत्येक साल एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट और स्कूल के Notice Board पर आता है, ताकि सभी अभिभावकों पर जानकारी पहुंच जाए। फिर आवेदन करते समय क्या क्या सावधानी बरतने की जरूरत है उसे भी साइट पर बताया जाता है।
(भाषा इनपुट के साथ)
