​25 February History: डॉन ब्रैडमैन का निधन, राजा बीरबल की मौत, ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण समेत जानें 25 फरवरी का इतिहास

25 February History Historical Events (Aaj ka Itihas in Hindi): आज का इतिहास की इस कड़ी में हम जानेंगे 25 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं, इनमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन, अकबर के दरबार में मौजूद नौरत्नों में से एक राजा बीरबल की मौत व अन्य फैक्ट भी शामिल है।

25 February History Historical Events (25 फरवरी का इतिहास): क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है, तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। (Today History News in Hindi) ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई वर्ष लग गए। हालांकि, उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। (Aaj ka Itihas 25 February) 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। (25 February ka itihaas) उनकी रन संख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत के पास आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है।

Aaj ka Itihas 25 February

आज का इतिहास 25 फरवरी

सर डॉन ब्रैडमैन

ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में प्रत्येक पारी में 100 रन बनाते हुए कुल 19 शतक बनाए। (Today History in Hindi) वर्ष 1930 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया, लेकिन उस समय एक पारी में तिहरा शतक लगाना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर अंजाम दिया था।

End of Feed