MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Result 2024 Link On mahresult.nic.in, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं के छात्रों के लिए अहम (Maharashtra Board HSC Result) सूचना है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही एचएससी का रिजल्ट जारी करने जा (Maharashtra Board 12th Result) रहा है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्ति की ओर है। अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया (MSBSHSE 12th Result) गया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह तक एचएससी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Result 2024: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट की डेट
Maharashtra Board HSC Result 2024: 14 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार
बता दें MSBSHSE 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 तक थी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:10 तक थी। बीते वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि इससे पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यहां आप जान सकते हैं कि पिछले 5 साल कब कब रिजल्ट जारी हुआ।Maharashtra Board HSC Result 2024: कब-कब जारी हुआ रिजल्ट
- 2023- 25 मई
- 2022 - 7 जून
- 2021 - 3 अगस्त
- 2020 - 16 जुलाई
- 2019 - 28 मई
Maharashtra Board HSC 12th Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Maharashtra Board HSC 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
Maharashtra Board HSC Result 2024 Via SMS: एसएमएस के जरिए रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां MHHSC टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रिप्लाई के तौर पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
