History of the Day: विश्व हिन्दी दिवस सबसे पहली बार कहां और क्यों मनाया गया? जानें 10 जनवरी का इतिहास

History of the Day for School assembly: यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायने में, विशेष तौर पर हिन्दी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

History of the Day Today: विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए, इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। (History of the Day in India) 10 जनवरी 2024 को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ को राजद्रोह मामले में 2019 में एक विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखा।

world hindi day

विश्व हिन्दी दिवस सबसे पहली बार कहां और क्यों मनाया गया

History of the Day in Hindi

वर्ष 1999 में करगिल युद्ध के सूत्रधार और पाकिस्तान के अंतिम सैन्य शासक मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद पांच फरवरी 2023 को दुबई में निधन हो गया। 79 वर्षीय मुशर्रफ दुबई में ‘अमाइलॉइडोसिस’ का उपचार करा रहे थे। वह अपने देश में मुकदमों से बचने के लिए 2016 से स्व-निर्वासन में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे थे।

End of Feed