Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकंड में 6वीं गिरफ्तारी, पुलिस ने अजय गुप्ता को दिल्ली से दबोचा; दो मालिक अब भी फरार

गोवा हादसे के बाद नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को पुलिस ने दिल्ली में हिरासत में लिया। इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। नाइट क्लब के दो अन्य मालिक अभी फरार है, जिनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

Goa Nightclub Fire: गोवा पुलिस ने मंगलवार को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया। वे इस नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक हैं। अजय गुप्ता को बुधवार को गोवा लाया जाएगा, जहां उससे आगजनी की घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। समुद्र किनारे बने 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब में 6 दिसंबर की देर रात भीषण आग लगी थी। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में राज्य पुलिस ने गुप्ता और एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। प्रशासन ने इस क्लब को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया है।

Arrest

गोवा हादसे में अजय गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया (सांकेतिक फोटो - iStock)

गोवा अग्निकांड में अब तक 6 लोग अरेस्ट

गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने नाइट क्लब के मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार किये गये छठे व्यक्ति हैं।" उन्होंने कहा, "इससे पहले, उनके खिलाफ एक एलओसी जारी किया गया था क्योंकि पुलिस टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें नहीं ढूंढ पाई थी।" उन्होंने बताया कि गुप्ता बाद में दिल्ली में पाए गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

End of Feed