Delhi-NCR Pollution: 9 दिन बाद हवा में थोड़ा सुधार, फिर बढ़ेगा दिल्ली में प्रदूषण; जानें आज कितना है AQI

Delhi Air Pollution (दिल्ली में वायु प्रदूषण): दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते 9 दिनों बाद मंगलवार को एक्यूआई 300 के नीचे पहुंच गया। एयर क्वालिटी में आया यह मामलूी सुधार सिर्फ कुछ दिनों के लिए है। आने वाले दिनों में फिर से एक्यूआई बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज पाल्यूशन का हाल कैसा है?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में पिछले कई दिनों से हवा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। लेकिन मंगलवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। 9 दिन बाद राजधानी में AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी हवा जहरीली ही बनी हुई है और यह मामूली राहत भी सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही है। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर भी दर्ज हुई।

delhi pollution

दिल्ली में हवा में सुधार (फाइल फोटो | PTI)

दिल्ली के किन इलाकों में AQI 300 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे 9 निगरानी केंद्र पर एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज हुई। इस दौरान नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर, बवाना, मुंडका, आनंद विहार, डीटीयू और NSIT द्वारका में एक्यूआई 300 से अधिक रहा।राजधानी के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली द्वारा जारी किये गये छह-दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक गिरने की आशंका है। मंगलवार को शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 282 रहा। सोमवार को इसी समय राजधानी का एक्यूआई 314 और रविवार को 308 दर्ज हुआ था।

End of Feed