11 नहीं 13 जिलों वाली बनी दिल्ली, जानें सभी के नाम

दिल्ली के 13 जिलों में अब दक्षिण-पूर्व, पुरानी दिल्ली, उत्तर, नयी दिल्ली, मध्य, मध्य उत्तर, दक्षिण-पश्चिम, बाहरी उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम होंगे।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में जिलों के पुनर्गठन को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत तीन नए जिले बनाए गए हैं, जिनमें पुरानी दिल्ली, मध्य-उत्तर और बाहरी उत्तर जिले शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पुनर्गठन के बाद दिल्ली में राजस्व जिलों की संख्या 11 से बढ़कर अब 13 हो गई है। पुनर्गठन योजना के तहत शाहदरा जिले का अन्य जिलों में विलय कर दिया गया है।

Delhi Jila Punrgathan

दिल्ली के 13 जिलों के नाम

13 जिलों के नाम

नयी व्यवस्था के अनुसार, दिल्ली के 13 जिलों में अब दक्षिण-पूर्व, पुरानी दिल्ली, उत्तर, नयी दिल्ली, मध्य, मध्य उत्तर, दक्षिण-पश्चिम, बाहरी उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम होंगे। दिल्ली सरकार ने अपने बयान में कहा कि 11 जिलों को तत्काल प्रभाव से पुनर्गठित करके 13 जिले बना दिए गए हैं और इस संबंध में बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की गई।

End of Feed