beer in haridwar viral video: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक के चलते लोग कुछ भी कर गुजरने को बेताब नजर आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला धर्मनगरी हरिद्धार से सामने आया है जहां एक यूट्यूबर ने खुलेआम बीयर बांटी, उसका नाम अंकुर चौधरी (youtuber ankur choudhary) बताया जा रहा है।
हरिद्धार में बीयर बांटकर फॉलोअर बढ़ाने की स्ट्रॅटेजी यूट्यूबर अंकुर चौधरी को पड़ी महंगी
बताते हैं कि हरिद्धार के कनखल में एक युवक बीयर के कई कैन लेकर पहुँच गया और खुलेआम जगह-जगह बीयर बाँट रहा था, बताते हैं कि ये सारी कवायद फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए की जा रही थी, आरोपी एलएलबी का छात्र है वो अपने चैनल पर सब्सक्राइबर और लाइक बढ़ाने के लिए मुफ्त में बीयर जगह-जगह छुपाकर बांटने का काम कर रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई वहीं तीर्थपुरोहितों सहित धार्मिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया है।
चालान कर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में जब ये मामला आया तो आरोपी को थाने बुलाया गया इसके बाद चालान कर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई, उसने ड्राई एरिया होने की जानकारी न होने की बात कहते हुए माफी मांगी, पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है वहीं उसने बीयर बांटने वाले वीडियो डिलीट कर दिए है।
