बॉडी पर घोंपे चाकू...400 मीटर तक घसीटा; गोरखपुर में युवक की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्यारे युवक के शव को 400 मीटर तक घसीटते हुए गेहूं के खेत तक ले गए।

गोरखपुर : जिले के गोला थाना इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम (24) की शुक्रवार की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुरानी रंजिश से जुड़ी इस हत्या के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय तथा आर्थिक सहायता की मांग की।

murder news

(सांकेतिक फोटो)

7 लोगों पर केस

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

End of Feed