जंगल में दोस्त के साथ बैठी महिला से गैंगरेप, 11 गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला

शुरुआत में पीड़िता ने आरोपियों की धमकियों के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, 25 जून के आसपास घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद सोमवार को फत्तेपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसमें कुल 15 लोगों को नामजद किया गया।

Jalgaon Gangrape: करीब एक महीने पहले महाराष्ट्र के जलगांव में 40 साल की एक महिला से गैंगरेप और इस कृत्य का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में सर्कुलेट करने के आरोप में तीन नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक जलगांव पुलिस ने बताया कि बीते दो जून को जलगांव के जामनेर तालुका पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले वन क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला अपने पुरुष साथी के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

rape

जलगांव के जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म।

महिला को पहले धमकाया फिर दो ने रेप किया

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान 14 से 15 लोगों का एक समूह जो जंगल से लकड़ी इकट्ठा करने आया था, वहां पहुंचा। महिला अपने गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर आई थी और वह उसी समुदाय से ताल्लुक रखती थी जिस समुदाय के युवा थे। समूह के युवा और महिला पहले से एक दूसरे को जानते थे। जंगल में आने पर युवाओं ने पहले महिला को धमकाया और फिर इनमें से दो ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान समूह के अन्य युवाओं ने महिला से रेप का वीडियो बनाया।

End of Feed