असम : दोस्त के साथ घूमने आई महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, घिनौनी वारदात के बाद Rs 10,000 भी निकाले

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कम से कम सात अज्ञात पुरुषों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आरोपियों में से एक के खाते में 10,000 रुपये अंतरण करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने पुरुष मित्र के साथ कार में थी।

Silchar gangrape : असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने आई 28 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उससे जबरन पैसे भी वसूले। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने 19 फरवरी को हुई इस घटना की शिकायत की जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने दो व्यक्तियों की पहचान की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

rape

सिलचर में महिला के साथ गैंगरेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर

पीड़िता का मेडिकल, बयान दर्ज

पुलिस ने बताया कि सिलचर सदर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) (जान से मारने की धमकी देकर जबरन वसूली), 310 (2) (डकैती), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 61 (2) (दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा किया गया गैरकानूनी कृत्य), 70 (1) (सामूहिक दुष्कर्म), 76 (किसी महिला का वस्त्र हरण करने या वस्त्र उतारने की मंशा से आपराधिक बल का प्रयोग), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण किया जा चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

End of Feed