Nagpur Crime News: नागपुर में एक मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। महिला ने इस बच्ची को लिव इन रिलेशनशिप में जन्म दिया था। पार्टनर के साथ हुए झगड़े में उसने अपनी मासूम बेटी का बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देनेवाला यह मामला नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र का है।
महिला ने मासूम बेटी की मारा
लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी
आरोपी महिला का नाम ट्विंकल रामा राउत है। ट्विंकल साल 2020 से रामा राउत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। 2021 में इस रिलेशनशिप से उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बीते कुछ महीने से आरोपी महिला और उसके पति के बीच अनैतिक संबंध के शक में झगड़ा चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और महिला ने गुस्सा मासूम बच्ची पर निकाला।
एमआईडीसी पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर प्रशांत ताले द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला बेटी को लेकर खुद पुलिस थाने पहुंची। मामला देख पुलिस भी सकते में आ गई।
