इनकार करना पड़ा भारी...शादीशुदा महबूबा ने काटा प्राइवेट पार्ट; तड़पता रहा बॉयफ्रेंड

मुंबई में एक महिला ने शादीशुदा प्रेमी को मिठाई खिलाने के बहाने घर पर बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले 6 से 7 सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

मुंबई : मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने 31 दिसंबर की रात अपने घर बुलाकर 44 वर्षीय व्यक्ति पर बुरी तरह हमला कर प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का प्रेमी है, जिसे आरोपी ने मिठाई खिलाने के बहाने बुलाया था। फिलहाल, घायल व्यक्ति को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Woman Cuts Lover Private Part on New Year Night in Mumbai

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला और पीड़ित दोनों शादीशुदा हैं और उनके बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति की बहन की भाभी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले 6 से 7 सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

End of Feed