फ्लाइट में पोर्न क्लिप दिखा लगा छेड़छाड़ करने, कंपनी के CEO पर महिला ने लगाया आरोप, नवीन जिंदल ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Woman groped in flight: महिला के इस पोस्ट का जवाब देने में भाजपा नेता ने देरी नहीं की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही कहा कि इस तरह के मामलों में कंपनी 'जीरो टॉलरेंस की नीति' पर काम करती है। जिंदल ने इस मामले में अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने जिस अधिकारी पर आरोप लगाया है, वह नवीन जिंदल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव अधिकारी है
  • महिला का आरोप है कि विमान में सामान्य बातचीत करने के बाद उसने मोबाइल पर पोर्न क्लिप दिखाई
  • भाजपा सांसद जिंदल ने महिला को अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है

Woman groped in flight: एक महिला ने जिंदल स्टील के वरिष्ठ अधिकारी पर अपना यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कोलकाता से अबू धाबी की यात्रा के दौरान इस वरिष्ठ अधिकारी ने पोर्न क्लिप दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। X पर अपने पोस्ट में महिला ने अपनी इस यातना के बारे में बताया है। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान कंपनी के अधिकारी दिनेश कुमार दिनेश कुमार सरावगी ने पहले उससे सामान्य बातचीत शुरू की और इसके बाद अपने फोन पर पोर्न क्लिप चलाते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला की इस शिकायत को कंपनी के चेयरपर्सन एवं भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने गंभीरता से लिया है। महिला के पोस्ट पर प्रतिकिया देते हुए भाजपा सांसद ने एग्जीक्यूटिव के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का भरोसा दिया है।

Molestation

महिला ने अधिकारी पर लगाया छेड़खानी का आरोप।

छेड़खानी के बाद मैं डर गई थी-महिला

रिपोर्टों के मुताबिक दिनेश सरावगी ओमान स्थित वुलकान ग्रीन स्टील के सीईओ हैं। यह जिंदल स्टील की ही एक कंपनी है। विमान अपने साथ हुई इस बदसलूकी का जिक्र करते हुए महिला ने कहा कि 'अधिकारी का बर्ताव देखकर वह सदमे में आ गई और डर गई।' महिला का कहना है कि विमान यात्रा शुरू होने पर दोनों के बीच 'अपने गृह नगर, आदतें और परिवार के बारे में सामान्य बात हुई। इसके बाद कुछ मूवी क्लिप्स दिखाने के लिए सीईओ ने जेब से अपना मोबाइल निकाला और पोर्न वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद वह छेड़खानी करने लगा। मैं सदमें में थी और लगा कि मैं बिल्कुल ठंडी पड़ गई हूं। मैं डर गई थी। मैं किसी तरह से अपनी सीट से भागकर वाशरूम और फिर उस जगह पहुंची जहां स्टॉफ बैठता है।'

End of Feed