पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या दोस्त ने गोली मारकर की थी, बदले की खौफनाक कहानी आई सामने

पुलिस ने बताया कि आरोपी यश खटीक है, और वह भी एक पैरालंपिक एथलीट है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है।

Chirag Tyagi Murder: गाजियाबाद में 25 वर्षीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की चौंकाने वाली हत्या के पीछे का सच सामने आ गया है जिससे हर किसी के होश उड़ गए हैं। हत्या के मकसद और हत्यारोपी की जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक कर दी है। हाल ही में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ के विजेता चिराग त्यागी शनिवार को कोटवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के साई उपवन में मृत पाए गए थे। चिराग की गोली मारकर हत्या की गई थी।

chirag tyagi murder

दोस्त ने की चिराग त्यागी की हत्या

यश खटीक ने बदला लेने के लिए की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी यश खटीक है, और वह भी एक पैरालंपिक एथलीट है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की पहचान यश खटीक के रूप में हुई है।

End of Feed