शहर

राष्ट्रीय खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या; गाजियाबाद के हिंडन इलाके में मिला शव, पीठ में मिला छेद, गोली मारे जाने की आशंका

गाजियाबाद के कोतवाली घंटाघर क्षेत्र स्थित साईं उपवन में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पेरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग त्यागी के रूप में हुई है।

Image

चिराग त्यागी की हत्या। (फोटो- X)

राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। उनका शव हिंडन इलाके के साईं उपवन में बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, चिराग सुबह दिल्ली हॉस्टल से अपने गांव बसंतपुर सैथली मुरादनगर के लिए निकले थे।

हत्या के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना के बारे में एसएचओ सचिन कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव गाजियाबाद के कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत साईं उपवन में मिला। वह सुबह दिल्ली हॉस्टल से अपने गांव बसंतपुर सहली मुरादनगर के लिए निकले थे।

इलाके में सनसनी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली घंटाघर क्षेत्र की इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि वो घर से निकला था हमे इंसाफ चाहिए हमें हत्या की आशंका है।

पीठ में मिला छेद, गोली मारे जाने की आशंका

पुलिस के अनुसार, उनकी पीठ में छेद है। यह गोली लगने से हुआ है या किसी अन्य वस्तु से प्रहार के कारण, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस को शाम 7 बजे सूचना दी गई थी।

चिराग त्यागी की उपलब्धियां

चिराग त्यागी ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया। दुबई 2026 पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर टी36 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसते अलावा, राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी चिराग त्यागी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर चिराग त्यागी ने एशियाई पैरा खेलों (Asian Para Games) के लिए क्वालीफाई किया था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article