यह बच्चा मेरा है, इसका क्या सबूत?- पिता ने अपने ही 3 महीने के बेटे को कुएं में फेंका, मा ने दर्ज कराई FIR

Gujarat News: गुजरात के माहीसागर में चरित्र पर संदेह के चलते एक पिता ने अपने तीन महीने के मासूम बेटे को कुएं में फेंककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Gujarat News: गुजरात के माहीसागर जिले के संतरामपुर तहसील के झालदड़ा गांव में तीन महीने के बच्चे की मौत के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने ही बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, मृत बच्चे की मां ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1 मई 2025 को झालदड़ा निवासी आशीषभाई रमेशभाई भूरिया से हुई थी। 13 जून 2026 को उसने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम लवियांश रखा गया था।

End of Feed