पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हिंसा होना आम बात होता दिख रहा है। ममता बनर्जी की सरकार लाख दावे करे लेकिन वास्तविकता जो निकलकर सामने आ रही है, वो महिलाओं की स्थिति और दबगों की दबंगई दोनों की असलियत को उजागर करता है। पश्चिम बंगाल में जेसीबी के नाम से मशहूर एक शख्स खुलआम तालिबानी सजा देता है, भीड़ के सामने लोगों को मारता है। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पश्चिम बंगाल में दबंग ने दी लड़की को तालिबानी सजा
ये भी पढ़ें- Mathura Water Tank: मथुरा में बनने के 3 साल बाद ही गिरी पानी की टंकी, चपेट में आए कई घर, 12 घायल
क्या है वीडियो में
विपक्षी दलों सीपीएम और बीजेपी ने कहा है कि यह वीडियो उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का है। इसमें पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में खुली सड़कों पर कंगारू कोर्ट में जेसीबी एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा था। एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि भीड़ चुपचाप देख रही है। वह दर्द से चिल्लाती है, लेकिन हमला जारी रहता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य, हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय, हमलावर की मदद करते दिखते हैं। आदमी महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पीड़ित महिला को जेसीबी ने विवाहेतर संबंध के आरोप में बुलाया था। जिस युवक के साथ पीड़ित महिला के संबंध होने का आरोप है, उसे भी उसी कंगारू कोर्ट में जेसीबी ने बेरहमी से पीटा।
भाजपा ने टीएमसी को घेरा
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का घिनौना चेहरा है। वीडियो में जो आदमी एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है... वह अपनी 'इंसाफ' सभा के जरिए त्वरित न्याय देने के लिए मशहूर है और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।"
आरोपी जेसीबी गिरफ्तार
चोपड़ा ब्लॉक में विवाहेतर संबंध के आराेप में एक जोड़े की पिटाई करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तेजमुल उर्फ जेसीबी को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को चोपड़ा से गिरफ्तार कर इस्लामपुर थाने लाया गया।
