घर चलाने के लिए जिस बेटी ने बेच दी अपनी अंगूठी, मां-बाप ने 600 रुपये के लिए कर दी उसकी ही हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर खर्च के लिए मृतका अपनी अंगूठी बेचकर आई थी तभी उसके पिता ने बेटी को उधार में दिए 600 रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। बेटी द्वारा 600 रुपये न देने से नाराज पिता ने रात में सोते समय उसकी धारदार हत्या से हत्या कर दी और उसकी मां ने इसमें मदद की।

एक बेटी जो घर चलाने के लिए अपनी अंगूठी तक बेच देती है, उसकी हत्या, उसी के माता-पिता, सिर्फ 600 रुपये के लिए कर देते हैं। इसके बाद आराम से चुपचाप निकल भी जाते हैं, दूसरे पर आरोप लगा देते हैं। पुलिस की सख्ती से जब ये टूटते हैं तो ये घिनौना सच सबके सामने आता है।

End of Feed