Bareilly Latest News in Hindi: मोटरसाइकिल पर दबंगों के द्वारा एक युवक को बुरी तरह घसीटने का वीडियो सामने आया है। वे इस दौरान रफ्तार में थे, जबकि पीछे-पीछे वह युवक घिसटता चला जा रहा था। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि युवक को उन दबंगों ने क्यों घसीटा था।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) को घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया, जबकि यह 25 जुलाई का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन दबंग आते दिखे थे, जिनकी मोटरसाइकिल से एक युवक रस्सी या फिर कपड़े के सहारे बंधा था और वह जमीन पर घिसटते हुए चला आ रहा था।
वे इस दौरान स्पीड में थे और पीड़ित बुरी तरह से चोटिल हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, यह वाकया बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर होली चौक के आसपास का है।
