'उसे खत्म कर दो...', बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Kanpur Murder Case: कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि घटना के समय महिला अपने कथित प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी और उसके उकसावे पर उसने पति पर हमला किया।

Kanpur Murder Case: कानपुर में एक महिला ने अपने पति के पेट में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय महिला मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। पति ने उसे देख लिया। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस बीच प्रेमी ने फोन पर महिला से कहा- पति का काम तमाम कर दो। उकसावे में आकर महिला ने चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 11 दिन बाद मंगलवार सुबह को उसकी मौत हो गई।

'उसे खत्म कर दो...', बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, लव मैरिज का दर्दनाक अंत

महिला ने करीब 9 साल पहले लव मैरिज की थी। परिजनों का दावा है कि पिछले 3 साल से उसका एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया, " पूछताछ में महिला ने पति पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार कर ली है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

End of Feed