CCTV: सबके सामने से लखीमपुर खीरी में शिक्षिका को खींचकर ले गया था युवक, अगर किसी ने की होती हिम्मत तो बच जाती जान

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शिक्षिका हत्याकांड का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। हत्या से पहले का ये वीडियो, काफी कुछ बयां कर रहा है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक युवक दिनदहाड़े एक निजी स्कूल में घुसता है, शिक्षिका को खींचते हुए कमरे में ले जाता है और गोली मार देता है। कहानी इतनी ही नहीं है, अब उस घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक, शिक्षिका को सबके सामने से खींचकर ले जा रहा है, उसके बाद भी किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

End of Feed