Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के करीबियों पर एक्शन, बांदा में एनकाउंटर तो फतेहपुर में चला बुलडोजर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 17, 2023, 12:35 PM IST

Umesh Pal Murder Case: फतेहपुर में हत्या के मामले में फरार और अतीक के करीबी पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। प्रशासन की टीम ने तालाब पर अवैध कब्जा करके बनाए गए उसका मकान को जमींदोज कर दिया।

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। बांदा में गुरुवार को अतीक अहमद के करीबी वहीद अहमद की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में वहीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वहीद के सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। जबकि फतेहपुर में हत्या के मामले में फरार और अतीक के करीबी पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। प्रशासन की टीम ने तालाब पर अवैध कब्जा करके बनाए गए उसका मकान को जमींदोज कर दिया।

वहीद पर हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

एसपी ने बताया कि वहीद अहमद प्रयागराज पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए अतीक अहमद के शूटर अरबाज का फूफा है। अरबाज प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य शूटर था। उन्होंने कहा, हालांकि उमेश पाल हत्याकांड में वहीद की कोई भूमिका है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वहीद बांदा शहर कोतवाली के मर्दन नाका मुहल्ले के रहने वाला है और माफिया डॉन अतीक अहमद का काफी करीबी है। उस पर हत्या और रंगदारी मांगने के कई मुकदमे दर्ज हैं।

End of Feed