6 साल का प्यार, फिर ब्रेकअप... नंबर ब्लॉक होते ही सनका आशिक, गर्लफ्रेंड का अपहरण कर कार में कर दिया ब्लास्ट

Karnataka Car Explosion: कर्नाटक के तुमकुरु में शनिवार को शादी से मना करने पर एक सिरफिरे आशिक नागेंद्र ने अपनी प्रेमिका राम्या का अपहरण करने की कोशिश की। जब पुलिस ने कैब को ट्रैक किया, तो पकड़े जाने के डर से नागेंद्र ने जेब से देसी बम निकालकर कार में ब्लास्ट कर दिया।

Karnataka Car Explosion: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया और फिर कार के भीतर ही देसी बम से ब्लास्ट कर लिया। इस धमाके (kidnapped girlfriend after breakup) में कार आग का गोला बन गई और 30 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती और कार ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

kidnapped girlfriend after breakup

ब्रेकअप का खौफनाक अंजाम

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला निवासी नागेंद्र (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला पिछले 6 साल से चले आ रहे एक प्रेम प्रसंग और उसके बाद उपजे विवाद से जुड़ा है। नागेंद्र अपनी प्रेमिका राम्या पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन राम्या ने शादी से इनकार कर दिया था। राम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में असिस्टेंट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है और पिछले 6 महीनों से उसने नागेंद्र से दूरी बना ली थी, यहां तक कि उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

End of Feed