Maharashtra: महाराष्ट्र के Akola में 'उमेश कोल्हे' पार्ट-2 होने वाला था ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 14, 2023, 08:34 PM IST

Maharashtra Akola Violence: अकोला कलेक्टर ने बताया कि दो गुटों में हुई हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) में मामूली विवाद में दो गुटों में हुई झड़प में 1 शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं एसपी संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रित है।खबर है कि हिंसा भड़काने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं 125 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Maharashtra Akola Violence

महाराष्ट्र के अकोला में मामूली विवाद में दो गुटों में हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई

इस हिंसा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सामने आए वीडियो में दो गुटों के लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं, साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ और हंगामा भी कर रहे हैं।

End of Feed