तेलंगाना: 12वीं के रिजल्ट का दहशत, कोई तालाब में कूदा, किसी ने लगाई फांसी, 6 लड़कियों सहित 7 स्टूडेंट्स ने की खुदकुशी

Telangana Students Suicide: आत्महत्या का पहला मामला मंचेरियल जिले के तंदूर में सामने आया। यहां 16 साल के छात्र ने खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि यह छात्र पहले साल के चार विषयों में फेल हुआ। इस छात्र ने अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि इसके बाद खुदकुशी करने वाली सभी छह लड़कियां हैं।

Telangana Students Suicide: तेलंगाना राज्य बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट यहां के छात्रों को भारी पड़ रहा है। रिजल्ट आने के 30 घंटे के भीतर कम से कम सात छात्रों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इन सात छात्रों में से छह लड़कियां हैं। पहले और दूसरे साल का यह रिजल्ट बुधवार को आया। रिपोर्टों में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि कथित आत्महत्या की ये घटनाएं पूरे राज्य भर में हुई हैं।

suicide

तेलंगाना में छात्रों ने की आत्महत्या।

आत्महत्या का पहला मामला मंचेरियल जिले के तंदूर में सामने आया। यहां 16 साल के छात्र ने खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि यह छात्र पहले साल के चार विषयों में फेल हुआ। इस छात्र ने अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि इसके बाद खुदकुशी करने वाली सभी छह लड़कियां हैं। इनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है। ये छात्राएं एक अथवा उससे ज्यादा विषयों में फेल हुई हैं।

End of Feed