Surat Crime News: सूरत में कैंसर पीड़ित फैशन डिजाइनर के साथ होटल में बलात्कार और 91 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Surat Crime News: सूरत पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया की सूरत के उमरा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने अपने बयान मे बताया की आरोपी परेश वाणिया ने उसे बहला फुसलाकर सूरत और गोवा के होटल में उसके साथ बलात्कार किया और 91 लाख रुपए तक हड़प लिए।

Surat Crime News: गुजरात के सूरत की एक 30 वर्षीय फैशन डिजाइनर के साथ बलात्कार और ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 15 साल पुराने दोस्त और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बलात्कार और 91 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूरत पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सूरत के उमरा थाना क्षेत्र का है। यहां के सिटीलाइट इलाके में रहने वाली फैशन डिजाइनर के 15 साल पुराने दोस्त ने उसके साथ 91 लाख की धोखाधड़ी की, इसके साथ ही युवती के साथ सूरत और गोवा के होटलों में बलात्कार तक किया।

Surat Crime News

सूरत में फैशल डिजाइनर के साथ रेप और ठगी।

पुलिस ने बताया की आरोपी परेश वाणिया और उसके दो अन्य साथी इस पूरे मामले में शामिल थे। परेश वाणिया के साथ उसके अन्य एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरत पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया की सूरत के उमरा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने अपने बयान मे बताया की आरोपी परेश वाणिया ने उसे बहला फुसलाकर सूरत और गोवा के होटल में उसके साथ बलात्कार किया और 91 लाख रुपए तक हड़प लिए।

End of Feed