गुजरात का वडोदरा शहर दिवाली की रात एकाएक चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि दो गुट आपस में उलझ गए। स्ट्रीट लाइट को बंद करके मारपीट हुई। डीसीपी यशपाल जगनिया के मुताबिक पानीगेट में मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास बीती रात पथराव की घटना हुई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि हिंसा रात 12.30 से लेकर 1 बजे के बीच हुई। इस तरह की जानकारी भी सामने आई है कि स्ट्रीट लाइट बुझवा कर बवाल किया गया। सीसीसीवी के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक 15 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी वडोदरा में एक और उपद्रव का मामला सामने आया था जिसमें स्क्टूर की टक्कर के बाद बवाल बढ़ा। जून में आनंद के बोरसाद इलाके में भी दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी।
वडोदरा में बवाल के पीछे कौन, स्ट्रीट लाइट बंद करा पत्थरबाजी, पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल
- Agency by: Agency
- Updated Oct 25, 2022, 10:51 AM IST
दिवाली की रात गुजरात के वडोदरा शहर में दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक अब माहौल नियंत्रण में और उपद्रवियों की धरपकड़ की कोशिश जारी है।
End of Feed
