ओडिशा में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपनी ही सौतेली मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले अपने पिता की हत्या की, उसके बाद मां के साथ रेप किया।
सौतेली मां के साथ रेप
कहां की है घटना
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के जाजपुर जिले के तोमका थाना क्षेत्र के चंपाझार गांव की यह घटना है। आरोपी लुगु हेम्ब्रम (20) को सोमवार को पास के गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सदाई हेम्ब्रम के रूप में हुई है।
सौतेली मां से संबंध ठीक नहीं
खबरों के मुताबिक, सदाई हेम्ब्रम के बेटे लुगु एक दिहाड़ी मजदूर था। वह अपने माता-पिता से अलग, दूसरे गांव में रहता था। कहा जा रहा है कि सौतेली मां के साथ उसके संबंध ठीक नहीं थे। सौतेली मां उसके साथ झगड़ा करती थी और पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं देती थी।
घटना के दिन क्या हुआ
रविवार की रात, जब लुगु अपने पिता के घर पहुंचा, तो उसकी सौतेली मां के साथ उसका फिर से झगड़ा हो गया। सौतेली मां ने आरोप को काफी भला बुरा कहा। पिता से मिलने की बात पर सौतेली मां भड़क उठी। इसके बाद युवक क्रोधित हो गया। इसी बीच उसके पिता ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए लड़के को डांट दिया। जिसके बाद युवक और भड़क गया और उसने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी।
हत्या के बाद रेप
आरोप है कि पिता की हत्या के बाद गुस्से में युवक ने अपनी सौतेली मां को भी नहीं बख्शा और उसके साथ बलात्कार कर डाला। इसके बाद वो वहां से भाग गया। जिसके बाद मां पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
