Bathinda: भाभी कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा; आरोपी UAE फरार, पुलिस की गिरफ्त में 2 सहयोगी

बठिंडा की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों वारदात के तुरंत बाद अमृतसर एयरपोर्ट से फरार होकर विदेश भाग गया, और फिलहाल यूएई में है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे भारत लाने की उम्मीद है।

Kamal Kaur Murder Case: बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों, घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर से फरार होकर विदेश भाग गया। पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में है।

Bathinda: भाभी कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा; आरोपी UAE फरार, पुलिस की गिरफ्त में 2 सहयोगी

बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कौंडल ने जानकारी दी कि जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि अमृतपाल सिंह हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद था। उसके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे पुलिस रिमांड पर हैं।

End of Feed