रांची की रहने वाली सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की हत्या कर दी गई है नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई। रांची की रहने वाली सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की हत्या कर दी गई है। वो अपने पति और बच्चे के साथ कोलकाता गई थी। जहां लुटेरों ने उसे गोली मार दी।
सिंगर और मॉडल की हत्या
रांची के बरियातू इलाके में रहने वाली नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई है। ईशा अपने पति के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता गई हुई थी। अज्ञात हमलावरों के द्वारा हावड़ा में ईशा की हत्या कर दी गई। फिलहाल कोलकाता पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईशा के पति प्रकाश कुमार ने बागनान में महिषरेखा पुल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ कार रोकी और शौच करने के लिए निकल गया। वहां अचानक अपराधियों ने हमला कर दिया आरोप है कि बच्ची के सामने कार में मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
