Jaipur में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, चाची की हथौड़े से हत्या करके 10 टुकड़ों में काटा; बाल्टी में भरकर लाश को लगाया ठिकाने

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:06 AM IST

हत्या करने के बाद जब लाश को आरोपी ठिकाने लगा रहा था, तब उसकी बहन ने उसे देख लिया था। उसी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद यह मामले सामने आ सका। इस मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने लाश के आठ टुकड़ों को बरामद कर लिया।

जयपुर (Jaipur) में श्रद्धा जैसा हत्याकांड (Sharaddha Murder Case) का मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने ही अपनी चाची की हत्या करके उसकी लाश को 10 टुकड़ों में काट डाला। लाश को काटने के बाद वो उसे बाल्टी में भर-भरकर जंगलों में फेंक आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खुद किया मर्डर, फिर लिखवा आया रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजे, अपनी चाची के साथ ही रहता था। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा विदेश में रहता है और बेटियों की शादी हो गई है। ऐसे में आरोपी ही मृतका के साथ रहता था। मृतका ही आरोपी का खर्चा उठाती थी। इसी बीच किसी बात को लेकर आरोपी भतीजा गुस्सा हुआ और हथौड़े से मारकर जान ले ली। इसके बाद उनकी एक बेटी को फोन करके कहा कि चाची लापता हो गई है, वो रिपोर्ट लिखवा आया है।

End of Feed