वाराणसी में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, स्पा की आड़ में चल रहा था 'धंधा'

वाराणसी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है।

वाराणसी : धर्म नगरी वाराणसी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। स्पा सेंटर से यूज्ड और अनयूज्ड कॉन्डम के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

varanasi

वाराणसी में सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस के अनुसार भेलूपुर के तुलसीपुर इलाके में किराए के मकान में अवैध स्पा सेंटर चल रहा था। स्पा सेंटर में आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करने के बाद मंगलवार की रात अचानक स्पा सेंटर पर छापा मारा। अंदर कमरे के हालात देखकर पुलिस के होश फाख्ता हो गए।

End of Feed