Palghar News: महाराष्ट्र(Maharashtra) के पालघर जिले में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार को हुई यह घटना एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। नाटकीय वीडियो में दिख रहा है कि दिन के उजाले में दो गुट व्यस्त सड़क पर हिंसक हाथापाई। वीडियो में एक शख्स को दूसरे शख्स पर फायरिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। घटना मंगलवार शाम महाराष्ट्र के पालघर जिले के वालीव में हुई।
घटना का सीसीटीवी वायरल हो रहा है
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हमले में हरजीत सिंह उर्फ दादू घायल हो गए। सिंह घर जा रहे थे जब दूसरे गुट ने अपने वाहन से उनके वाहन में टक्कर मार दी और उन पर और अन्य पर हमला कर दिया। वायरल क्लिप में दिख रहा है कि हमला करने वाले गुट के लोग उन पर हमला करने के लिए तलवार निकाल रहे हैं और इससे हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। मामले को लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।#WATCH | Maharashtra: Case registered against 3 unidentified persons after a scuffle broke out b/w 2 groups in Palg… t.co/PsDIHOi3sc
— ANI (@ANI) Dec 21, 2022
