SBI में 5 करोड की चोरी मामले में खुलासा, जय बना जीशान, दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की चोरी केस का एक ऐसा खुलासा किया, जिससे सभी के होश उड़ गए। संभवतः देश का ये पहला मामला है जब आरोपी ने वारदात करने से पहले अपना धर्म परिवर्तन किया हो।

उज्जैन: पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की चोरी केस का खुलासा किया है जिससे सभी के होश उड़ गए। संभवतः देश का ये पहला मामला है जब आरोपी ने वारदात करने से पहले अपना धर्म परिवर्तन किया हो। वारदात का मास्टरमाइंड जय भावसार ने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपनाया और उसके बाद बैंकलूट की प्लानिंग की। पुलिस अब इसकी तहकीकात जेहाद के नए मॉड्यूल के एंगल से भी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस हिंदू युवक का ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन कर सोची समझी रणनीति के तहत वारदात को अंजाम तो नही दिया गया।

ujjain bank chori aropi

मौकाए वारदात पर कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं था बल्कि सभी ताले खोले गए थे। इससे पुलिस को शंका हुई कि जरूर बैंक के अंदर का कोई व्यक्ति इस वारदात में शामिल है। FSL द्वारा फिंगरप्रिंट की जांच , साइबर टीम द्वारा वारदात के समय सक्रिय मोबाइल कि लोकेशन की जांच शुरू की गई। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बैंक कर्मियों से पूछताछ की गई। जब पुलिस ने बैंक में ही काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्स कर्मचारी जय भावसार से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

End of Feed