Sambhal Violence: संभल हिंसा में मारे गए नईम और कैफ का 'हत्यारा' वारिस गिरफ्तार, शारिक साटा गैंग से मिला था हथियार

Sambhal Violence: संभल हिंसा के दौरान नईम और कैफ मारे गए थे। इस केस का मुख्य आरोपी वारिस पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसे अब यूपी पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
  • हिंसा के दौरान हुई थी नईम और कैफ की हत्या
  • नईम और कैफ की हत्या में हुए वारिस की गिरफ्तारी

Sambhal Violence: संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी वारिस को गिरफ्तार किया। यह घटना पिछले साल 24 नवंबर को हुई थी, जब जामा मस्जिद के पास हिंसक झड़पों के दौरान गोलीबारी में नईम और कैफ की जान चली गई थी। गिरफ्तार आरोपी वारिस ने शारिक साटा गैंग के उकसाने पर इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

End of Feed