देश छोड़कर भागने की फिराक में थीं जैकलीन, ईडी ने रेगुलर बेल का किया विरोध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 05:48 PM IST

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलिन फर्नांडीज को 10 नवंबर तक राहत दे दी। इन सबके बीच प्रवर्तन निदेशालय ने रेगुलर बेल दिए जाने का विरोध किया है।

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक अदालत ने बढ़ा दी है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत की अवधि पर फैसला सुनाया।अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई 10 नवंबर को होगी।ईडी ने दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ अदालत को बताया कि जैकलीन पेशेवर अपराधी के श्रेणी में आती हैं और उन्हें रेगुलर बेल नहीं देनी चाहिए। वो अदालत से मिली राहत का बेजा इस्तेमाल कर सकती हैं।

jacqueline fernandees

जैकलीन फर्नांडीज को 10 नवंबर तक राहत

रेगुलर बेल का ईडी ने किया विरोध

End of Feed