Delhi Serial Killer Ravinder Kumar: दिल्ली का सीरियल किलर जिसका नाम रविंदर कुमार है वो बच्चे का यौन शोषण करता था और फिर उसे मार डालता था। 2008 और 2015 के बीच, कुमार ने कथित तौर पर लगभग 30 बच्चों को निशाना बनाया, सबसे छोटा सिर्फ दो साल का और सबसे बड़ा, 12 साल का।
प्रतीकात्मक फोटो
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के साथ रेप और हत्या करने वाले आरोपी रविंदर कुमार को दोषी करार दिया है, कोर्ट में रविंदर ने खुद अपने जुर्म को कबूल किया है कोर्ट में रविंदर ने बताया कि उसने लगभग 30 नाबालिग बच्चों के साथ रेप किया है इन बच्चों की हत्या भी की है।
अश्लील डरावनी फिल्में देखकर मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित हुआ
सीरियल रेपिस्ट-हत्यारे की हरकतें तब शुरू हुई जब वह एक सीडी प्लेयर पर अश्लील डरावनी फिल्में देखकर मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित हुआ। यूपी के कासगंज के रहने वाले रविंद्र के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। रविंद्र को जुलाई 2015 में गिरफ्तार किया गया था पूछताछ में उसने 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म-कुकर्म करने के बाद उनकी हत्या की बात कबूली थी।
बच्चों को सुनसान जगह पर ले जाता था हत्यारा
दिल्ली के बेगमपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला 14 जुलाई 2015 का है पुलिस ने बताया कि रविंद्र ने बच्ची को खेतों की ओर शौच के लिए जाते देखा था। उसने बच्ची को दस रुपये दिए और खंडहर इमारत की दूसरी मंजिल पर लेकर गया, वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया बाद में बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव पहली मंजिल की शाफ्ट में फेंक दिया बच्ची के घरवालों ने जब पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने उसका शव खोजा था।
आखिरकार बच्चों के परिवारवालों को न्याय मिल गया
पुलिस ने कहा कि आखिरकार बच्चों के परिवारवालों को न्याय मिल गया है जिन बच्चों साथ रविंदर कुमार ने दुष्कर्म और हत्या का अंजाम दिया है उन बच्चों की आत्माएं अब शांति के साथ रहेंगी।
