गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या करने के लिए पिता दीपक ने गोली चलाई थी। राधिका यादव को चार गोली लगी थी, लेकिन पुलिस को मौके पर से 5 खोखे मिले हैं, जिसके बाद इस पांचवीं गोली पर सवाल उठने लगे थे, सवाल था कि पांचवीं गोली कहां से चली, खोखे कहां से आए। पुलिस ने अब इसका जवाब खोज लिया है।
राधिका यादव को लगी थी चार गोली (फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- पापा ऐसा कुछ नहीं करूंगी, जिससे समाज में आपकी बदनामी हो- राधिका यादव ने किया था वादा, एक चोट ने खेल से कर दिया था दूर
राधिका यादव हत्याकांड में पांचवीं गोली का रहस्य
राधिका यादव मर्डर केस में पांचवीं गोली के राज का पर्दाफाश हो गया है। पिता ने बेटी की हत्या करने के लिए 5 राउंड फायरिंग की थी। दरअसल, राधिका यादव हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिता दीपक यादव ने 5 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस को लाइसेंसी पिस्तौल के अंदर से 5 खाली कारतूस मिले थे। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका यादव को 4 गोली लगी और 1 गोली मिस होकर रसोई के निचले हिस्से में जा घुसी।
पिता की भी हालत अच्छी नहीं
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक अजीब व्यवहार कर रहा है। वह कभी हंसने लगता है तो कभी रोने। उसे खाना भी जबरदस्ती खिलाया जाता है। पिता ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।
राधिका की मां ने क्या कहा
गुरुग्राम की पुलिस ने राधिका यादव की मां के बयान को भी दर्ज कर लिया है। मां ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 दिन से घर में अकादमी को बंद करने की बात चल रही थी। राधिका पिता को समझाती थी। एक दिन सुबह दीपक यादव अचानक से कमरे में आया, अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और रसोई में काम कर रही राधिका को गोली मार दी।
