मां है या पत्थर? कलेजे के टुकड़े को जिंदा दफनाया, मरने के बाद बस स्टैंड पर छोड़कर हो गई फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 10:30 AM IST

Mansa News: 1 अप्रैल को मानसा बस स्टैंड के पास 10 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां वीरपाल कौर को गिरफ्तार किया है। उसने अपने बच्चे को घर पर ही जिंदा दफना दिया था, उसके बाद लाश निकालकर बस स्टैंड पर छोड़ दी।

Mansa News: पंजाब के मानसा में अज्ञात बच्चे के कत्ल के मामले में पुलिस ने बच्चे की मां को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बच्चों के मां ही अपने बेटे को कत्ल कर मानसा बस स्टैंड के पास लाश छोड़कर फरार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Crime News

पुलिस ने बच्चे की मांं को किया गिरफ्तार

बता दें, बीते दिन 1 अप्रैल को मानसा बस स्टैंड के पास 10 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मानसा एसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद संदीप कौर की पत्नी हरप्रीत सिंह ने बच्चे को पहचानने का दावा किया और उसने बताया कि उसकी भाभी वीरपाल कौर ने ही अपने बेटे का कत्ल किया है। इसके बाद पुलिस वीरपाल कौर तक पहुंची और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed