Pune Porsche Crash: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने आरोपी किशोर की मां से पूछताछ की, फिर से क्रिएट होगा क्राइम सीन

Pune Porsche Crash Probe: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट केस में रोज नए मोड़ आ रहे हैं अब इस मामले में आरोपी की मां से पूछताछ की गई है।

Pune Porsche Case: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट मामले की तब काफी आलोचना हुई थी, जब अदालत ने आरोपी को 300 शब्दों का निबंध लिखने और उसके दादा द्वारा जमानत देने का निर्देश देने के बाद जमानत दे दी थी। आरोपी किशोर, जो शराब पीकर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था उसको 5 जून तक निगरानी गृह में भेज दिया गया है।

Pune Porsche Crash

पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने आरोपी किशोर की मां से पूछताछ की

पुणे के पॉश इलाके में अपनी पोर्श से दो आईटी पेशेवरों को कुचलने के आरोपी 17 वर्षीय किशोर की मां से पुणे पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के घर से निकलने से लेकर दुर्घटना के समय तक के दृश्य (recreation of the scene) को फिर से बनाने का फैसला किया है।

End of Feed