पुणे मर्डर केस : पासपोर्ट, बाली ट्रिप, सांप...कड़ियों को जोड़ता तो बच जाता केतन! आने वाले खतरे को भांप नहीं पाया

प्री-वेडिंग शूट के लिए केतन और सिया 4 जून को बाली जाने वाले थे लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया। चोरी की वजह से अंतिम समय में उन्हें अपनी बाली की ट्रिप रद्द करनी पड़ी। यात्रा से जुड़े सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट एक ही थैले में रखे गए थे। बाकी चीजों को छोड़कर थैले से केवल केतन का पासपोर्ट ही गायब था।

अपनी मंगेतर सिया गोयल की हरकतों पर केतन ने यदि संदेह जताया होता तो उसकी जान बच सकती थी लेकिन कथित हत्या से पहले इन संकेतों को वह या तो समझ नहीं पाया या नजरंदाज किया। बीते 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ एक बार फिर वह लोहागढ़ के किले चला गया, जहां किले की ऊंचाई से सिया ने उसे धक्का दे दिया। पीड़ित परिवार का मानना है कि किले से धक्का देने से पहले कम से कम दो घटनाएं ऐसी हुईं जिसके बारे में यदि उनके बेटे ने यदि संदेह या साजिश का एंगल देखा होता तो शायद वह आज जिंदा होता।

Pune Murder case

पुणे की सिया ने अपने मंगेतर की हत्या की।

4 जून को बाली जाने वाले थे

दरअसल, प्री-वेडिंग शूट के लिए केतन और सिया 4 जून को बाली जाने वाले थे लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया। चोरी की वजह से अंतिम समय में उन्हें अपनी बाली की ट्रिप रद्द करनी पड़ी। यात्रा से जुड़े सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट एक ही थैले में रखे गए थे। बाकी चीजों को छोड़कर थैले से केवल केतन का पासपोर्ट ही गायब था। रिपोर्टों के मुताबिक प्री-वेडिंग शूट के लिए केतन, सिया सहित चार लोग मुंबई से बाली के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर केतन ने पाया कि उसका पासपोर्ट थैले में नहीं है। इसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि सिया ने एक रेस्तरां में केतन का पासपोर्ट फाड़कर उसे फ्लश कर दिया था।

End of Feed